श्रावण मास में हरिद्वार रहेगा सूना।।। पिछली बार थी भयंकर भीड़
कोविड-19 के चलते अबकी बार हरिद्वार में श्रावण मास की भीड़ भाड़ एवं मेला देखने को नहीं मिलेगा हमेशा की तरह अबकी बार कोरोना के चलते कावड़ यात्रा को प्रतिबंध कर दिया है
जहां 2019 के श्रावण मास में हरिद्वार में रिकॉर्ड भीड़ भाड़ दर्ज की गई थी वही अबकी बार कावड़ यात्रियों को मायूस होना पड़ेगा क्योंकि
प्रशासन ने यात्रा को तो प्रतिबंधित किया ही है साथ ही साथ श्रावण मास के दौरान हरिद्वार में प्रवेश करने वाले जितने भी बॉर्डर है उनको सील कर दिया गया है ताकि कोई भी दूसरे प्रदेश का व्यक्ति उत्तराखंड में प्रवेश ना पा सके जिससे कोरोना पर लगाम लगाई जा सकती है इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि 2019 में किस प्रकार की भीड़ हरिद्वार में आई थी इस भीड़ के चलते हरिद्वार के स्थानीय लोगों को भी बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था परंतु अब की बार ऐसा कुछ नहीं होने वाला है
।
कावड़ यात्रा के प्रतिबंधित होने पर स्थानीय व्यापारियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि कावड़ यात्रा के दौरान ही स्थानीय व्यापारियों को पूरे साल की 30% आय होती है लेकिन अबकी बार कोविड-19 ना के चलते हुए स्थानीय व्यापारियों को बहुत ही दिक्कत का सामना करना पड़ेगा अबकी बार किसी भी प्रकार की आय की व्यवस्था नहीं हो पाएगी
बता दे कोरोना का सबसे ज्यादा इफेक्ट टूरिज्म इंडस्ट्री पर पड़ा है हरिद्वार एवं उत्तराखंड सबसे ज्यादा टूरिज्म इंडस्ट्री पर डिपेंड करता है जबसे लॉकडाउन हुआ है तब से उत्तराखंड में हरिद्वार एवं हरिद्वार से ऊपर जितने भी जिले हैं वहां पर इसका इफेक्ट देखने को मिला है स्थानीय लोग बहुत ही परेशान हैं क्योंकि किसी भी प्रकार का यात्री उत्तराखंड नहीं आ पा रहा है और उनकी इनकम भी नहीं हो पा रही है।

Comments
Post a Comment